पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपयंत्री ने मनमाने ढंग से कराए मेंटेनेंस कार्य ,नहरों में नहीं पहुंचेगा पानी

उपयंत्री ने मनमाने ढंग से कराए मेंटेनेंस कार्य ,नहरों में नहीं पहुंचेगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल उपभोक्ता संस्था ने की जल संसाधन विभाग के उपयंत्री के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

जलसंसाधन विभाग वीरपुर के उपयंत्री के खिलाफ जल उपभोक्ता संस्था ने मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर सहित उच्च स्तर पर शिकायत की है।

संस्था के अध्यक्ष परसू रावत ने कलेक्टर को बताया कि उपयंत्री द्वारा नहरों की सफाई के काम में मनमानी की जा रही है। उन्होंने गैरजरूरी कार्यों पर लाखों रुपए खर्च कर दिए गए हैं। जबकि जरूरी काम कराने से इंकार कर दिया है। इसलिए रबी सीजन में सिल्लीपुर सेक्शन की नहरों में पानी पहुंचने के आसार नहीं है। वहीं विभाग द्वारा कूनो साइफन एवं कैनाल की मरम्मत का काम ठेके पर दिया गया है, लेकिन उपयंत्री द्वारा यह काम विभाग की लेबर से कराया जा रहा है।

जल उपभोक्ता संस्था सिल्लीपुर के अध्यक्ष परसू रावत ने कलेक्टर को दिए अपने शिकायती आवेदन में बताया कि 28 एल डिस्ट्रीब्यूटर पर चेन क्रमांक 28 पर जलप्रवाह के दौरान नाली बार बार फूट जाती है। लेकिन उपयंत्री आरएस चौहान द्वारा सीसी कार्य चेन क्रमांक 55 पर कराया गया है। जबकि इस जगह मेंटेनेंस कार्य की जरूरत ही नहीं थी। इसी प्रकार 28 एल डिस्ट्रीब्यूटर पर ही चेन नंबर 14 और 28 के कुओं का पानी ओवरफ्लो होता है। यहां टोप बैंक की ऊंचाई बढ़ाए जाने की जरूरत है। लेकिन उपयंत्री द्वारा कुओंं की पुख्ता मरम्मत कराने के बजाए लीपापोती कर दी गई है। इस सबंध में जल उपभोक्ता संस्था के सदस्यों ने उपयंत्री श्री चौहान से जरूरी कार्य कराने का अनुरोध किया तो वे नहीं माने तथा बोले कि मैं सिल्लीपुर सैक्शन में कोई काम नहीं कराऊंगा। क्योंकि इस सैक्शन में काम कराने से विभाग को कोई फायदा नहीं है।

जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष परसू रावत ने यह भी बताया कि कूनो साइफन की मरम्मत एवं सफाई का ठेका दिया गया है। इसके बावजूद उपयंत्री द्वारा ठेकेदार से मिलकर इस काम में विभाग की लेबर को झोंक दिया है। करीब चार महीने से सिल्लीपुर सैक्शन की लेबर मेट प्रतिदिन 20 रुपए किराया खर्च करके कूनो साइफन और वीरपुर सैक्शन में कार्य करने जाती है। उपयंत्री द्वारा मनमाने तरीके से कराए जा रहे कार्य के चलते आगामी रबी सीजन में नहर का पानी सिल्लीपुर सैक्शन की ब्रांचों में नहीं पहुंच पाएगा। इस वजह से क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने के आसार नहीं है। जिससे क