पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने मंगल मिशन पर जताया हर्ष

भाजपा ने मंगल मिशन पर जताया हर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर|भारत कामंगल मिशन कामयाब होने पर भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने पहले ही प्रयास में मंगल गृह की कक्षा में यान प्रक्षेपित कर नया इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला भारत विश्व का चौथा और एशिया का पहला देश है। बुधवार सुबह जैसे ही समाचार माध्यमों से भारत के मंगल मिशन की कामयाबी की खबर प्रसारित हुई खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर पटाखे छोड़े और एक दूसरे का मुंह मीठाकर खुशियां जताई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, विधायक दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डीबाई, नगरपालिका अध्यक्ष मीरा गर्ग, कैलाशनारायण गुप्ता, दौलतराम गुप्ता, रामलखन नापाखेड़ली, अरुण ओसवाल आदि मौजूद थे।