- Hindi News
- वृद्धजन दिवस पर होगा वृद्धजनों का सम्मान
वृद्धजन दिवस पर होगा वृद्धजनों का सम्मान
श्योपुर|अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजनदिवस के अवसर पर श्री गणराज सेवा समिति श्योपुर द्वारा वृद्धजनों का विशेष सम्मान किया जाएगा। श्री गणराज सेवा समिति के अध्यक्ष बालमुकंद शर्मा ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रेरणा वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों का सम्मान होगा। इस मौके पर बिसमिल्लाह निवासी बड़ा इमामबाड़ा श्योपुर रामसेवक पाठक निवासी कराहल का शतायु होने पर श्रीफल, शॉल 1000 हजार रुपए नकद देकर सम्मान किया जाएगा।