पहले आओ के आधार पर बंटेंगी ट्राइसिकिल
नि:शक्तजनों के लिए जिले के लिए 80 नई ट्राइसिकिल बंटने के लिए आईं हैं। सामाजिक न्याय विभाग की तरफ से पैरों से विकलांग हितग्राहियों को ये ट्राइसिकिल बांटी जा रहीं हैं। ट्राइसिकिल बांटने के लिए नगर पालिका श्योपुर सहित कराहल और विजयपुर जनपद को भेजीं गईं हैं।
आवेदन के आधार पर विकलांगों को ट्राइसिकिलें दी जा रहीं हैं। सामाजिक न्याय विभाग के प्रवेश शर्मा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले नि:शक्तजनों को नगर पालिका को दी गईं ट्राइसिकिलें उपलब्ध कराईं गई हैं। पहले आओ, पहले पाओ आधार पर आवेदन के आधार पर ट्राइसिकिलें बांटी जाएंगी। इसी तरह जनपद पंचायत विजयपुर और जनपद पंचायत कराहल में भेजी गईं ट्राइसिकिलंे संबंधित क्षेत्र के हितग्राहियों को दी जाएंगी।
आनॅलाइन पंजीयन जरूरी: ट्राइसिकिल के लिए अब नि:शक्तजनों का भी ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन के बाद ही हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। हितग्राहियों की पहचान के साथ योजना में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की है।
नगर पालिका के कांजी हाउस में रखीं नई ट्राइसिकिलें।
पांच साल पूर्व जिन हितग्राहियों को ट्राइसिकिलें मिलीं थीं, उन्हें नियम अनुसार अब नई ट्राइसाइकिल दी जाना है। आवेदन लेकर आने वाले हितग्राहियों को ट्राइसिकिल दी जाना है। इसके अलावा जिन लोगों को अभी तक ट्राइसाइकिल नहीं मिली है, वह भी आवेदन देकर लाभ उठा सकेंगे।
पुरानी की जगह दी जा रहीं नई ट्राइसिकिल
योजना