विवाह के लिए बढ़ाएं पंजीयन
सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को शहर के गांधी पार्क स्थित राठौर मार्केट मे आयोजित की गई। जिसमें 26 अप्रैल को कोटा में होने वाले चतुर्थ सनाढ्य ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ों की पंजीयन संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए पदाधिकारियों ने सघन जनसंपर्क दौरे करने का निर्णय लिया।
सनाढ्य ब्राह्मण समाज की इस बैठक में श्योपुर के अलावा कोटा से भी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर आयोजन समिति के सह संयोजक स्वाधीन कुमार शर्मा ने कहा कि महावीरनगर थर्ड में होने वाले इस सामूहिक विवाह सम्मेलन केे लिए वर-वधुओं का पंजीयन कार्य 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें विवाह शुल्क प्रतिपक्ष 31 हजार रुपए रखी गई है। प्रत्येक जोड़े को समिति की तरफ से कपड़े, जेवर समेत गृहस्थी की जरूरत की हर सामग्री उपहार में दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित सनाढ्य ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी।