बैरवा समाज का चुनाव 28 फरवरी को
अखिल भारतीय बैरवा महासभा की अम्बेडकर नगर बैरवा धर्मशाला पर बैठक रखी गई। बैठक में पांच निर्वाचन अधिकारी बनाए गए जो 28 फरवरी को कार्यकारिणी का चुनाव कराएंगे। हरीप्रसाद शिक्षक, राजेन्द बैरवा, बलवंत बैरवा, परीक्षित बैरवा, राकेश बैरवा को सर्वसम्मति से निर्वाचन का दायित्व सौंपा गया है। इस बैठक में समिति का पिछले साल का लेखा जोखा रखा गया। 16 लाख रुपए में से 15 लाख रुपए खर्च होने के बाद 46 हजार रुपए शेष है।