ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज
श्योपुर | मानपुरथानाक्षेत्र के रामबड़ौदा गांव में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतका के ससुराल वालों पर दहेज हत्या एवं साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया ने बताया कि सिमरा प|ी मांगीलाल मीणा निवासी रामबड़ौदा ने गत 8 सितंबर को अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद ससुरालवालों ने मृतका के माता-पिता को बुलाए बिना ही गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला को दहेज की मांग पूरी होने पर आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। इसलिए महिला के पति मांगीलाल मीणा समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।