पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लॉप रहीं ग्राम सभाएं

फ्लॉप रहीं ग्राम सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की सभी 230 ग्राम पंचायतों में होनी थी विशेष ग्राम सभा।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

किसानोंको उन्नत तकनीक के जरिए कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायतों मेें विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन जिले में फ्लाप शो साबित हुआ। जिला मुख्यालय के आसपास तथा बड़ी पंचायतों को छोड़कर दूरदराज क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पर सन्नाटा रहा। यहां ग्राम सभा हुई और ग्राम सभा सदस्य पहुंचे। पंचायतों की लापरवाही तथा सुविधाओं के अभाव के चलते जिले मेें विशेष ग्राम सभा के माध्यम से खेती का उत्पादन बढ़ाकर किसान को समृद्ध बनाने का केेंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश जिले के अधिकांश ग्रामवासियों तक नहीं पहुंच सका। दैनिक भास्कर की टीम ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की स्थिति का जायजा लिया तो शासन और प्रशासन के तमाम दावे तैयारियां हकीकत के धरातल पर धरी रह गई।

ग्रामसभाहुई तो कोरम रह गया अधूरा: जिनग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया उनमें लोगों की उपस्थिति नगण्य रही। मानपुर में पंचायत भवन पर दो दर्जन लोग ग्राम सभा में शामिलहुए। यहां टेलीविजन की व्यवस्था की गई थी। जिस पर भोपाल लाल परेड ग्राउंड से केेंद्रीय कृषि राधामोहन सिंह तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया।