एसपी जेएस कुशवाह ने संभाला पदभार
श्योपुर | श्योपुरमें शुक्रवार को जिले के नए एसपी जेएस कुशवाह ने चार्ज लिया। उन्होंने एसएएफ की 18वीं बटालियन शिवपुरी के कमांडेंट एमएल छारी से पदभार लिया। दरअसल, निवर्तमान एसपी डीके सिंह का राज्य शासन द्वारा इंदौर बटालियन के लिए तबादला किए जाने के बाद श्योपुर एसपी का चार्ज श्री छारी को दिया गया था। शासन ने श्योपुर एसपी के तौर पर बड़वानी में पदस्थ एसपी जेएस कुशवाह की पदस्थापना की थी।