आज शहर में आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
श्योपुर |शहर के132 केव्हीए बिजली सब स्टेशन पर शनिवार को 50 एमव्हीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसलिए बिजली कंपनी श्योपुर शहर, बड़ौदा, कराहल, सोईंकलां इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखेगी। ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद सब स्टेशन की क्षमता 30 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इससे श्योपुर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को कम बोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही बिजली ट्रिपिंग भी कम होगी।