संदिग्ध परिस्थितियों मे जली लड़की
श्योपुर | एकलड़की अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। घटना शुक्रवार सुबह गोरस गांव में हुई। युवती को जिला अस्पताल से कोटा के लिए रैफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ सिंह ने बताया कि गोरस निवासी विमला पुत्री नंदा गुर्जर की 17 वर्षीय बेटी को परिजन शुक्रवार सुबह 8 बजे जली हुई अवस्था में अस्पताल लेकर आए। पूछताछ में पता चला कि युवती संदिग्ध हालातों में जली है। तकरीबन 60 फीसदी झुलसी लड़की को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।