- Hindi News
- जिला व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित
जिला व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित
12 समूहों में सदस्यों का किया गया मनोनयन।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
जिलाव्यापार महासंघ की बैठक शुक्रवार को केबीएस मार्केट मेें हुई। जिसमें महासंघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के बाद 12 समूहों में सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिला व्यापार महासंघ के संरक्षक कुंजबिहारी सर्राफ के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में महासंघ की नवीन कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गई।
इस प्रकार अब नवीन कार्यकारिणी में अब्दुल कादिर अध्यक्ष, शंभूदयाल गर्ग उपाध्यक्ष, दिनेश जैन सचिव, रामसिंह आनंद गर्ग संयुक्त सचिव,विजयकुमार जैन कोषाध्यक्ष होंगे। वहीं कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष कुंजबिहारी सर्राफ गजेंद्र जैन को भी शामिल किया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से महासंघ के 12 समूहों में सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसके अनुसार किराना व्यवसाय समूह में बाबूलाल गर्ग, दिनेश सिंह, दिनेश बंसल लहरीचंद्र को सदस्य मनोनीत किया है। इसी प्रकार फूडग्रेन समूह में चतुर्भुज बंसल, महेश सिंहल, जुगल बंसल, विष्णुदयाल गर्ग सदस्य बनाए गए हैं। मेडिकल समूह में मानसिंह राठौर महावीर प्रसाद गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया गया है। कपड़ा, होजरी जनरल स्टोर समूह में रामअवतार शर्मा, भगवती प्रसाद मंगल,बाबूलाल विजयवर्गीय सदस्य होंगे ऑटो मोबाइल समूह में जगदीश गर्ग, महेश गौड़, सत्यनारायण मित्तल त्रिलोक तोषनीवाल सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
आयरन एवं मशीनरी समूह में यूनिस अली दाऊदी और ओमप्रकाश गर्ग सदस्य होंगे। दुग्ध व्यवसाय समूह में राजू अग्रवाल एवं महेशचंद जैन सदस्य बनाए गए हैं। सोना-चांदी, इलेक्ट्रिकल बर्तन समूह में ओमप्रकाश पटेल, विष्णुकुमार सोनी, मोहनलाल सोनी, हरिओम गर्ग को सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। जूता व्यवसाय समूह में शंभूदयाल गर्ग, रोशनलाल गर्ग, अख्तर अली अंसारी, मुरारीलाल अग्रवाल को सदस्य मनोनीत किया है। ग्रेनमर्चेंट बड़ौदा समूह के लिए पारसचंद जैन और ओमप्रकाश मोदी को सदस्य नियुक्त किया है। वस्त्र व्यवसाय समूह बड़ौदा में रामगोपाल शर्मा कैलाश चंद्र गुप्ता सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। जबकि कराहल, ढोढर सोईंकलां के व्यवसायिक समूह में राधेश्याम गुप्ता राजीव गुप्ता को संरक्षक सदस्य बनाया है। इसके अलावा कमल किशोर गुप्ता और राजेश सर्राफ को अध्यक्ष द्वारा सदस्य मनोनीत किया है।