जेएनयू छात्रों का फूंका पुतला
संसद हमले के आतंकी अफजल गुरू को फांसी देने का विरोध करने वाले जेएनयू के छात्रों के खिलाफ जिला राष्ट्र भक्त युवा संगठन ने पुतला दहन किया। जेएनयू छात्रों की कड़ी निंदा करते हुए शहर के जय स्तंभ चौक पर जेएनयू छात्रों का पुतला जलाया गया।
राष्ट्र भक्त युवा संगठन के जिला संयोजक अमन शर्मा के नेतृत्व मेें जेएनयूू छात्रों का पुतला दहन कर नारेबाजी की। जिला संयोजक अमन शर्मा ने बताया कि जेएनयू के छात्रों द्वारा जो कृत्य किया है, वह देश की गरिमा पर एक बदनुमा दाग की तरह है। जिसकी राष्ट्र भक्त युवा संगठन कड़ी निंदा करता है। पुतला दहन के दौरान संगठन के नगर संयोजक मनोज गोयल, अभिषेक गोयल, पवन सुमन, पदम सोनी, नीरज राजपूत, श्याम मीणा, नरेन्द्र जांगिड, दिनेश शिवहरे, शुभम जाट, डूंगर सिंह, संयज मंगल, अमित चौधरी, शिवकुमार, कपिल गुप्ता, जीतू पांचाल आदि मौजूद थे।
देशद्रोही छात्रों का पुतला जलाते राष्ट्रभक्त युवा संगठन के कार्यकर्ता।