कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च से
26 मार्च से 4 अप्रैल के बीच संपन्न कराई जाएंगी स्कूलों में लोकल परीक्षाएं
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पांचवीं और आठवीं सहित प्रारंभिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5 व 8 की परीक्षाएं 26 मार्च से प्रारंभ होगी। जो 4 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 8 से 11 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं कक्षा एक से चार और कक्षा 6 तथा 7 वीं की वार्षिक परीक्षाएं 4 से 12 अप्रैल तक संपन्न कराई जाएगी।
यह परीक्षाएं सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होंगी। परीक्षा केन्द्र संबंधित स्कूल ही होंगे। जबकि केन्द्राध्यक्ष अन्य स्कूल का हेडमास्टर होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संकुल केंद्र स्तर पर किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ के आयोजन के मद्देनजर कक्षा पहली से आठवीं तक की सभी परीक्षाएं 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी। लोकल परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल एजूकेशन पोर्टल पर भी देखा जा सकता है। हाईस्कूल व हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा के लिए सामग्री का वितरण 23 व 24 फरवरी को होगा।