शिविर लगाकर करंेगे रक्तदाताओं का सम्मान
श्योपुर | भारतीय जैन मिलन शाखा श्योपुर 21 फरवरी को रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। जय स्तंभ पर श्रीराम धर्मशाला में सुबह 9:30 बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आकर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को जैन मिलन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजक डॉ खेमचंद जैन ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ सम्मान समारोह कार्यक्रम पिछले 20 सालों से आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह 21वां शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर के अगले दिन 22 फरवरी को पिछले वर्ष रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 184 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। लगातार रक्तदान करने वाले डोनरको विशेष ट्रिपल स्टार ब्लड डोनर के रूप में सम्मानित किया जाएगा।