हजयात्रा फार्म भरने का आज आखिरी मौका
श्योपुर | हज यात्रा पर जाने के ख्वाहिशमंद लोगों के लिए फार्म भरने का सोमवार को अंतिम दिन है। स्टेट हज कमेटी द्वारा हज यात्रा के फार्म जमा कराने की तारीख 8 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तय की गई है। जिले से अभी तक 70 फार्म भरे जा चुके हैं। आखरी दिन इस संख्या में और इजाफा हो सकता है। ऑल इंडिया हज कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आवेदकों के चयन के लिए कुराअंदाजी 15 मार्च से 23 मार्च तक की जाएगी।