आधे शहर में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
श्योपुर | मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए रविवार को पांच घंटे बिजली प्रदाय बंद रखा जाएगा। सहायक यंत्री हिमांशु शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली प्रदाय नहीं किया जाएगा। इससे शहर के पाली रोड, बड़ौदा रोड और बायपास रोड इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।