- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों के कार्यों की कलेक्टर करेंगे मॉनीटरिंग
जनप्रतिनिधियों के कार्यों की कलेक्टर करेंगे मॉनीटरिंग
विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कलेक्टर से की थी शिकायत।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
जिलेमें जनप्रतिनिधियों के कार्यों की मॉनीटरिंग करने के लिए अब नए सिरे से पहल होगी। कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया सिर्फ जनप्रतिनिधियों के कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे। बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जनप्रतिनिधियों को उनकी निधि से दी जा रही राशि का किस सूरत में इस्तेमाल हो रहा है। कलेक्टर यह भी देखेंगे कि कहीं राशि का फर्जीवाड़ा तो नहीं हो रहा।
जिले में सांसद और विधायकों के लिए विकास निधि को कलेक्टर खुद जारी करते हैं। हर महीने विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए की राशि जारी हो रही है। पिछले दिनों विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि उनकी दस साल पुरानी विधायक निधि से लाखों रुपए जारी हो गए, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ है।
विधायक के इस खुलासे के बाद सोमवार को कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने विभागीय अफसरों को आदेश जारी किए। खासतौर पर जिला पंचायत, आरईएस, जनपद पंचायतों के सीईओ, पीएचई और पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों से कलेक्टर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के विकास कार्यों की उन्हें डिटेल दी जाए। वे खुद विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे। कलेक्टर ने यह भी कहा कि इसके लिए वे जल्द ही एक बैठक बुलाकर समीक्षा करने जा रहे हैं।