पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 सितंबर से चलेगा स्वच्छ मप्र अभियान, स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

25 सितंबर से चलेगा स्वच्छ मप्र अभियान, स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमेें 25 सितंबर से स्वच्छ मप्र अभियान का संचालन किया जाएगा। इस दौरान आगामी 19 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जनजागरण से जुड़े कई कार्यक्रम प्रशासनिक और एनजीओ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को इस संबंध में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने बताया कि स्वच्छ मप्र अभियान के लिए अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। अभियान का शुभारंभ 25 सितंबर को समारोहपूर्वक किया जाएगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर जिले के चयनित सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।