- Hindi News
- डेढ़ सौ से ज्यादा इंदिरा आवास अधूरे, विधायक ने कलेक्टर को सौंपी सूची
डेढ़ सौ से ज्यादा इंदिरा आवास अधूरे, विधायक ने कलेक्टर को सौंपी सूची
इंदिराआवास योजना के तहत आवास बनाने वाले हितग्राहियों को बकाया किश्त का भुगतान नहीं मिल रहा है। द्वितीय किश्त नहीं मिलने के कारण कई हितग्राहियों के आवास महीनों से अधूरे पड़े हैं। इस मामले में विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया से मुलाकात कर क्षेत्र में अधूरे इंदिरा आवासों की सूची सौंपी।
विधायक रामनिवास रावत ने बताया कि उनके भ्रमण के दौरान सामने आया कि करियादेह गांव में 60 हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए द्वितीय किश्त जारी नहीं की गई है। इसी प्रकार चकरामपुरा में 30, खेरी-पटोंदा में 20, शंकरपुर सहराना में 9, कूंड में 21 और बीलडबरा में 11 हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए पहली किश्त 22 हजार 500 रुपए तो मिल गए, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी द्वितीय किश्त नहीं मिल पाई है। विधायक रावत ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बीते रोज कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया को सिर्फ अधूरे आवासों की स्थिति से अवगत कराया , बल्कि उन्हें हितग्राहियों की एक सूची भी सौंपी। विधायक ने कलेक्टर से हितग्राहियों को शीघ्र बकाया किश्त की राशि जारी करने की मांग की है।