युवा कांग्रेस की आक्रोश रैली 25 को
श्योपुर |युवक कांग्रेसकी युवा आक्रोश रैली 25 सितंबर को दिल्ली में होगी। इस रैली में श्योपुर के भी सैकड़ों युवा शामिल होंगे। युवक कांग्रेस विधानसभा श्योपुर के अध्यक्ष हरिसिंह मीणा ने बताया कि भाजपा सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल का हिसाब, एफडीआई का विरोध, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश रैली निकाली जा रही है।