पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेट पहुंचे अफसरों बाबू को बाहर बैठाया

लेट पहुंचे अफसरों बाबू को बाहर बैठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कलेक्टर ने टीएल मीटिंग के दौरान नपा सीएमओ का दो दिन का वेतन राजसात करने का आदेश भी दिया।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

टीएलमीटिंग में तय समय से लेट आने पर कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने अधीक्षक भू-अभिलेख सुशील कुमार तोमर और सहायक संचालक सांख्यिकी विभाग के एस मीणा समेत तीन को बाहर बैठा दिया। करीब आधा घंटे बाहर बैठाने के बाद उन्हें मीटिंग हॉल में एंट्री दी गई। कलेक्टर ने डीपीसी कार्यालय के बाबू को भी बाहर बैठाया।

गौरतलब है कि कलेक्टर टीएल मीटिंग के समय को लेकर काफी संजीदा हैं। बीते सोमवार उन्होंने टीएल में देरी से पहुंचने पर डीईओ हरिओम चतुर्वेदी एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा एम के शर्मा को बाहर बैठा दिया। लेकिन अफसर फिर भी नहीं सुधरे। सोमवार को भी टीएल सुबह 10 बजे शुरू हो गई। लेकिन कई अफसर देरी से पहुंचे। इनमें अधीक्षक भू अभिलेख सुशील तोमर, सहायक संचालक सांख्यिकी केएस मीणा डीपीसी कार्यालय का एक बाबू शामिल है। इन तीनों को करीब आधा घंटे तक कलेक्टर ने मीटिंग में घुसने नहीं दिया। कलेक्टर ने दो दिन से बिना अनुमति के मुख्यालय से नदारद नगरपालिका सीएमओ जेएन पारा का दो दिन का वेतन राजसात किया। उन्होंने कहा कि मुझसे अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ा जाए।

मीटिंग में कलेक्टर ने सभी एसडीएम से कहा कि वे लगातार छात्रावास, शासकीय स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं, लेकिन एसडीएम इस दिशा में गंभीर नहीं है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी सिर्फ निरीक्षण और भ्रमण करें, बल्कि उन्हें इससे अवगत भी कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी पंचायत में फूड कूपन नहीं बांटने की जानकारी मुझे मिली तो मैं पंचायत सचिव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराऊंगा। बैठक में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत डीके मौर्य, डीएफओ कूनो आरके मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर भोलाराम माहौर, एसडीएम श्योपुर एससी तिवारी, विजयपुर मनोज माथुर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी।