पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्टी कलेक्टर, डीईओ सहित आठ को नोटिस

डिप्टी कलेक्टर, डीईओ सहित आठ को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |जनसुनवाई औरमुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारी कलेक्टर के निशाने पर है। यही कारण है कि कलेक्टर ने सोमवार को आठ अफसरों को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, बल्कि संतोषजनक जवाब भी मांगा है। अफसरों को तीन दिवस में जवाब तैयार कर कलेक्टर को देना होगा।

कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने सोमवार को लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान सामने आया कि आठ विभागों के प्रमुखों ने शिकायतों का निराकरण करने में लापरवाही का परिचय दिया है। यही कारण है कि कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी डीपीसी केके सिंह गौर, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, एकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी संजय भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. आरसी उदैनिया, एलडीएम एमके प्रजापति, आपूर्ति अधिकारी जीपी लोधी, तहसीलदार विजयपुर अखिलेश शर्मा और जनपद पंचायत विजयपुर के सीईओ अशोक शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कलेक्टर ने तीन दिवस में संबंधित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है।