पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएम का वेतन काटा, टेक्नीशियन को सेवा समाप्ति का नोटिस

डीपीएम का वेतन काटा, टेक्नीशियन को सेवा समाप्ति का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | स्वास्थ्यविभाग का डाटा तैयार करने के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ डीपीएम राकेश चौहान का 15 दिन का वेतन काटा है। वहीं ढोढर के लैब टेक्नीशियन मोहनलाल शर्मा को मलेरिया रोगियों की जांच नहीं करने की शिकायत पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। लैब टेक्निशियन पर 15 दिन अनुमति के बगैर मुख्यालय से नदारद रहने का भी आरोप है। इसलिए कलेक्टर ने नो-वर्क-नो-पे के आधार पर अनुपस्थित दिनांक से वेतन काटने के आदेश भी जारी किए हैं।