पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचन मतदाता सूची का प्रकाशन आज

निर्वाचन-मतदाता सूची का प्रकाशन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | त्रि-स्तरीयपंचायतों के आम-निर्वाचन 2014-15 हेतु 23 सितम्बर मंगलवार को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही दावे आपत्ति की भी सुनवाई की जाएगी। बताया गया है कि दावे आपत्ति 15 अक्टूबर तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावा तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस क्रम में 28 अक्टूबर को दावे तथा आपत्तियों के निराकरण के पश्चात परिवर्धन, संशोधन, विलोपन किया जाएगा। 1 नवम्बर को वेण्डर से प्राप्त चेकलिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करते हुए हस्ताक्षर के उपरांत चेकलिस्ट में संशोधन कराया जाएगा। 5 नवम्बर को वेण्डर द्वारा मतदाता सूची की अनुपूरक सूची का मुद्रण कर जिला कार्यालय को प्रदाय किया जाएगा। 12 नवम्बर को अनुपूरक सूचियों को मूल सूचियों के साथ जोड़ा जाएगा। 14 नवम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।