दो युवकों ने जहर खाया, एक की हालत गंभीर
श्योपुर | अलग-अलगघटनाओं में दो युवकों ने जहर गटक लिया। दोनों घटना रविवार देर शाम की हंै। एक युवक को इलाज के लिए कोटा रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक पहली घटना शहर के लोधा मोहल्ला की है। जहां अशोक पुत्र रामचरण लोधा 23 साल ने जहरीली चीज का सेवन कर लिया। परिजन ने अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी घटना मालीपुरा गांव में हुई। यहां प्रद्युमन पुत्र देवीराम माली 25 साल ने जहर खा लिया। युवक को इलाज के लिए कोटा रैफर किया गया है। दोनों ही युवकों ने जहर किन हालातों में खाया, पुलिस इसकी विवेचना कर रही है।