तीन आरक्षक बने दीवान
प्रभारी एसपी ने फीती लगाकर िकया पदोन्नत।
भास्करसंवाददाता. श्योपुर
पुलिसविभाग में पदस्थ तीन आरक्षक अब दीवान बन गए हैं। सोमवार को तीनों आरक्षकों के कंधे पर फीती लगाकर प्रभारी एसपी वायपीएस राजपूत ने पदोन्नति दी। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी एसपी श्री राजपूत ने आरक्षक रामकुंवार बघेल, कोमल कुमार और दीप सिंह के कंधे पर फीते लगाए। अब यह तीनोंं आरक्षक दीवान के रूप में पदोन्नत हो गए हैं।