- Hindi News
- श्याेपुर बड़ौदा में आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
श्याेपुर-बड़ौदा में आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
श्योपु़र |अगर आपकोशनिवार को बिजली आधारित कोई काम है तो आप आज यानी शुक्रवार को ही निपटा लें। क्योंकि 27 सितंबर को श्योपुर शहर सहित बड़ौदा और कई फीडरों पर बिजली गुल रहेगी। इस संबंध में मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के महाप्रबंधक जीके भरदया ने बताया कि 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र श्योपुर पर 20 एमवीए से 50 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए 27 सितंबर को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस कारण श्योपुर शहर, बड़ौदा, कराहल और सोंईकलां क्षेत्र एवं संबधित सभी ग्रामो का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।