- Hindi News
- अधिक से अधिक लोगों को सेवा देकर लाभान्वित करने का लें संकल्प : विजय
अधिक से अधिक लोगों को सेवा देकर लाभान्वित करने का लें संकल्प : विजय
लोकसेवा दिवस पर हुए कार्यक्रम आयोजित।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
विधायकदुर्गालाल विजय ने कहा कि लोकसेवक होने के नाते सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों को समझते हुए जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। हम सभी संकल्प लें कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिक से अधिक लोगो को सेवा प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करेंगे। वे गुरुवार को लोकसेवा दिवस के मौके पर कलेक्टोरेट पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा गर्ग, अपर कलेक्टर डीके मौर्य, डिप्टी कलेक्टर भोलाराम माहौर, प्रबंधक ई-गवर्नेंस मनीष शर्मा, श्योपुर लोकसेवा केन्द्र के संचालक गौरव गुप्ता सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक श्री विजय ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा लोकसेवकों की जिम्मेदारी तय करते हुए लोकसेवा गांरटी अधिनियम लागू किया गया है। जिसमें चिन्हित सेवाओं का लाभ वास्तविक हकदारों को समय सीमा में उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों को दी गई है। इस अवसर पर कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश लोकसेवाओ के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत 102 सेवाओं को शामिल किया गया है। जिससे लोकसेवको की जिम्मेदारी एवं दायित्व में विस्तार हुआ है। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रबंधक ई-गर्वनेंस मनीष शर्मा को निर्देश दिए कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओ को और अधिक प्रभावी बनाने की पहल की जाए।