पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराहल ब्लॉक के शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन

कराहल ब्लॉक के शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुजी संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

कराहलविकासखंड की विभिन्न शालाओं में कार्यरत गुरुजी, संविदा शिक्षक और सहायक अध्यापकों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं मिला है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को राज्य गुरुजी संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर सहित सबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है।

गुरुजी संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप रावत ने बताया कि कराहल विकासखंड में कार्यरत गुरुजी, संविदा शिक्षक और सहायक अध्यापकों को जुलाई और अगस्त माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि शासन द्वारा हर माह एक तारीख को वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू की गई है। सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक वेतन भुगतान की स्थिति साफ नहीं है। दो माह से वेतन के अभाव में शिक्षकों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

नवदुर्गा के बाद अब दशहरे का त्योहार भी नजदीक है। लेकिन शिक्षकों की जेबें खाली हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से कराहल विकासखंड में तीन-चार महीने तक वेतन नहीं मिलना सामान्य बात हो गई है। गुरुजी संघ ने कलेक्टर से लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है।