- Hindi News
- पुरस्कार वितरण के साथ अग्रसेन जयंती का समापन
पुरस्कार वितरण के साथ अग्रसेन जयंती का समापन
अग्र बंधुओं ने जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई अग्रसेन जयंती।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
सामाजिकसमरसता के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की जयंती गुरुवार को अग्रवाल समाज द्वारा शहर समेत अंचलभर मेें पारंपरिक श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अग्रबंधुओं ने अपने पितृपुरुष को श्रद्धा से याद किया। अग्रवाल समाज द्वारा अपने पितृपुरुष महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रभातफेरी किला रोड स्थित अग्रवाल भवन में जाकर संपन्न हुई।
सुबह 10 बजे अग्रसेन महाराज एवं कुलदेवी लक्ष्मी का सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। शाम को 4 बजे किला रोड से बैंडबाजे के साथ अग्रसेन महाराज का चल समारोह निकाला गया। यह जुलूस मेन बाजार, गांधी पार्क, बड़ौदा रोड, पुल दरवाजा होते हुए वापस अग्रवाल भवन मेें जाकर समारोह में तब्दील हो गया। इस समारोह में अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही शहर में19 सितंबर से जारी अग्रसेन जयंती सप्ताह का समापन हो गया।