पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारद्वाज रिलीव, बौहरे ने पदभार संभाला, दी हिदायत

भारद्वाज रिलीव, बौहरे ने पदभार संभाला, दी हिदायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकीकृतबाल विकास सेवा अधिकारी संजय भारद्वाज इंदौर स्थांनातरण होने के दो सप्ताह बाद श्योपुर से रिलीव हो गए हैं। इसी बीच ग्वालियर से श्योपुर पदस्थ की गई जिला एकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी कल्पना बौहरे ने पदभार संभाल लिया है। दोपहर में कार्यभार संभालने के बाद श्रीमती बौहरे ने विभाग के अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर की मीटिंग भी ली। जिसमें उन्होंने हिदायत दी कि वे कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। क्षेत्र में उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बेहतर तो चाहिए ही। साथ ही उनकी मॉनीटरिंग भी पारदर्शिता वाली। सुपोषण अभियान को लेकर भी डीपीओ ने आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए।