आरटीओ विभाग कर रहा मनमानी: विधायक
जिले में वाहन मालिकों को परेशान करने पर परिवहन महकमा आमादा है
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
जिलेमें आरटीओ द्वारा की जा रही मनमानी कार्रवाई पर विधायक दुर्गालाल विजय ने कलेक्टर के समक्ष एतराज जताया है। विधायक ने शनिवार को इस मसले पर कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया से करीब आधा घंटे तक चर्चा कर आरटीओ की मनमानी कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि यदि शीघ्र ही आरटीओ की कार्रवाई पर अंकुश नहीं लगा तो वे इस मुद्दों को विधानसभा में पुरजोर ढंग से उठाएंगे।
श्योपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री विजय ने कलेक्टर को बताया कि आरटीओ एबी कैबरे द्वारा परिवहन नियमों की आड़ में लोगों को नाजायज परेशान किया जा रहा है। इसकी वजह है कि जब से आरटीओ की पदस्थापना हुई है, वाहन चालक त्रस्त है। विधायक ने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो मामले को विसं में उठाएंगे।