- Hindi News
- श्यामपुर मानपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान
श्यामपुर-मानपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान
शनिवार को साफ रहा मौसम, धूप खिलने से किसानों की चिंता कम हुई
भास्करटीम|श्योपुर
अंचलमें शुक्रवार-शनिवार को रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। श्योपुर, ढोढर मानपुर के कई इलाकों में ओले भी बरसे। बारिश ओलावृष्टि के बाद तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी सरसों, अरहर धनिया की फसल खेतों में पसर गई। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम श्योपुर तहसील के ओला प्रभावित इलाकों में पहुंची। हालांकि प्रारंभिक सर्वे में ओले से फसलों को मामूली नुकसान बताया गया है।
श्यामपुर क्षेत्र में तड़के साढ़े तीन बजे बारिश के साथ करीब पांच मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। घरों में आंगन खुले स्थानों पर ओलों की चादर सी बिछ गई। स्थानीय किसान नरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ओले बारिश से सरसों अरहर की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उधर राजस्व अधिकारी विजयपुर विकास खंड में ओले गिरने से फसलों को नुकसान होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
फिर भीगी सरसों की फसल
कराहलक्षेत्र में सरसों की कटाई का काम जोरों पर है। बीती रात कराहल सहित पूरे इलाके में बारिश से कटी हुई सरसों की फसल भीग गई। किसानों ने बताया कि भीगने की वजह से सरसों की फलियां धूप में तड़कने के साथ दाने खेतों में ही बिखर जाएंगे। शनिवार को क्षेत्र के किसान अपने खेतों में भीगी सरसों की देखभाल की कवायद में व्यस्त दिखे।
मानपुर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि
मानपुर-मानपुर क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में करीब पांच मिनट तक बेर के बराबर आकार के ओले गिरे। किसानों के मुताबिक ओलों से मानपुर, जैनी, मैवाड़ा, माकड़ौद, धीरोली, काशीपुर, फूलदा, लाडपुरा, गोठरा सहित आसपास क्षेत्र में फसलों को 10 फीसदी नुकसान की आशंका है। विजयपुर-नगर के अलावा गसवानी, धोबनी सहसराम में रात को बौछारें पड़ी। तेज हवा चलने से खेतों में फसलें आड़ी गिर गई।
दस फीसदी हुआ नुकसान
मैवाड़ापंचायत की सरपंच ज्योति डोम स्थानीय किसान रामजीलाल मीणा, रामसहाय कंडेरा, रामराज मीणा, रामअवतार बैरवा ने बताया कि रात पौने तीन बजे से करीब पांच मिनट तक बैर के बराबर ओले गिरने से सरसों की फलियां तथा धनिया के पौधों की शाखाएं टूटकर गिर पड़ी। जिससे दस फीसदी से अधिक नुकसान होगा।
श्योपुर में एक और कराहल में दो मिमी बारिश दर्ज
शनिवारसुबह तक जिले में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार बीती रात कराहल में दो मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि विजयपुर में बारिश दर्ज नहीं की गई है। इधर मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
राजस्व विभाग की टीम कर रही है सर्वे
^राजस्वविभाग की टीम प्रभावित इलाके में जाकर सर्वे कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में ओले से पांच फीसदी तक नुकसान होने की संभावना बताई गई है। प्रदीपशर्मा, तहसीलदार, श्योपुर
विजयपुर में फसलों को नुकसान नहीं
^विजयपुरविकास खंड में श्यामपुर के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरने की सूचना मिली है। लेकिन इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मनोजमाथुर, एसडीएम, विजयपुर
मैवाड़ा गांव में ओले से प्रभावित सरसों की फसल का सर्वे करता पटवारी और नुकसान बताते गांव के किसान।