पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहनों से जाम

नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहनों से जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कपर बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के कारण शहर का मुख्य बाजार इतना संकरा हो गया है, कि भारी वाहन के प्रवेश करते ही जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार को शहर के स्टेशन रोड पर आधा घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

नो एंटी के बावजूद शनिवार दोपहर एक बजे शहर के व्यस्ततम स्टेशन रोड पर एक लोडिंग वाहन ने एंट्री मारी। लोडिंग वाहन के गल्र्स स्कूल के पास पहुंचते ही जाम की स्थिति निर्मित हो गई। करीब आधा घंटे तक जाम के चलते कई दुपहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण आम राहगीरों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि जामस्थल से मात्र 50 मीटर दूरी पर स्थित जयस्तंभ चौक पर ट्रैफिक पाइंट है। लेकिन जाम को खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के चलते शहर में जाम की समस्या आम हो गई है।

स्टेशन रोड पर गर्ल्स स्कूल के सामने शनिवार दोपहर जाम में फंसे वाहन।