दो दुकानों से मोबाइल नकदी ले गए चोर
शहरके मेन बाजार स्थित माणक प्लाजा मार्केट में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल की दुकानों के ताले तोड़कर कई मोबाइल फोन अन्य उपकरण सहित 7200 रुपए की नकदी समेट ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। शहर के माणक प्लाजा मार्केट में सभी दुकानें मोबाइल की है। बीती रात को सादाब कुर्रेशी पुत्र कलीम मोहम्मद अपनी दुकान बंद कर घर चला गया, तभी देर रात अज्ञात चोर दुकान के ऊपर लगे फ्लैक्स कवर को फाड़कर इसमें घुस गए तथा दुकान में रखे सात मोबाइल फोन और 7200 रुपए की नकदी चुरा लिए। इसके साथ ही चोरों ने इसी मार्केट में एक और दुकान को निशाना बनाया।
राधिका मोबाइल शॉप पर चोरों ने शटर का ताला चटकाकर वारदात को अंजाम देते हुए 20 नग मोबाइल चार्जर, 20 एयर फोन तथा बैटरी चुरा ले गए। चोरी गए माल की कीमत 33 हजार रुपए बताई गई है। मोबाइल शॉप संचालक सादाब कुर्रेशी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।