पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराहल ब्लॉक की पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के वोटों की गिनती आज होगी

कराहल ब्लॉक की पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के वोटों की गिनती आज होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराहल ब्लॉक की पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के वोटों की गिनती आज होगी

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के अंतर्गत कराहल ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों में 49 सरपंच और 82 पंच पदों के लिए मतगणना रविवार को उत्कृष्ट विद्यालय कराहल में सुबह 8 बजे शुरू की जाएगी। जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर वोटों की गिनती के लिए शनिवार को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि कराहल ब्लॉक की 50 पंचायतों में एक सरपंच निर्विरोध चुना जा चुका है। सरपंच के 49 और पंच के 82 पदों के लिए 5 फरवरी को मतदान में 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लेकर प्रत्याशियों का फैसला पेटी में कैद कर दिया। यहां सरपंच के 49 पदों के लिए 281 तथा पंचों के 82 पदों के लिए 176 प्रत्याशियों का फैसला रविवार को मतगणना के साथ सामने आएगा। चुनाव नतीजे जानने के लिए उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

जिपंजनपद सदस्य के लिए मतगणना कल

कराहलक्षेत्र में जिला पंचायत जनपद सदस्य पदों के वोटों की गिनती 9 फरवरी को की जाएगी। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 17, जनपद पंचायत के 12 पदों के लिए 51 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

परिणामोंकी अधिकृत घोषणा 27-28 को कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की अधिकृत घोषणा 27 28 फरवरी को की जाएगी।