जनस्वास्थ्य रक्षकों की बैठक आज
श्योपुर| आलइंडिया कम्युनिटी हैल्थ वर्कर एसोसिएशन द्वारा जिले में कार्यरत जनस्वास्थ्य रक्षकों की बैठक 8 फरवरी रविवार को हजारेश्वर उद्यान में रखी गई है। जिसमें जनस्वास्थ्य रक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आल इंडिया कम्युनिटी हैल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मीणा ने बताया कि उक्त बैठक शहर के हजारेश्वर उद्यान में रविवार को सुबह 11 बजे होगी। बैठक में जनस्वास्थ्य रक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति बनाई जाएगी।