- Hindi News
- श्योपुर एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र मैं श्योपुर जिले में नहीं रहना चाहता
श्योपुर एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र-मैं श्योपुर जिले में नहीं रहना चाहता
श्योपुरजिले में शुक्रवार को अपनी आमद देने वाले एसपी जितेंद्र सिंह कुशवाह ने ज्वाइनिंग के साथ ही अपनी पदस्थापना पर असंतोष व्यक्त कर दिया है। नवागत एसपी ने पुलिस विभाग के मुखिया सुरेंद्र सिंह को एक पत्र भेजकर अपना स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने की मांग की है। हालांकि पत्र में उन्होंने अपने परिवार के इंदौर में रहने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला दिया है।
डीजीपीको पत्र लिखा, कहा- मेरी पदस्थापना बदलिए: एसपीजितेंद्र सिंह कुशवाह ने डीजीपी सुरेंद्र कुमार सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि मेरी पदस्थापना में परिवर्तन जरूरी है। इसलिए कि मेरा प्रमोशन जनवरी 2015 में होना तय है। उन्होंने आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मैथलीशरण से भी इस मामले में हस्तक्षेप के लिए बात की है।