पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी दफ्तर के आसपास थूका तो पांच सौ रुपए जुर्माना

एसपी दफ्तर के आसपास थूका तो पांच सौ रुपए जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर| ज्वाइनिंगके दूसरे दिन एसपी कार्यालय का जायजा लेने के बाद एसपी जितेंद्र सिंह कुशवाह ने अफसरों को हिदायत दी कि एसपी कार्यालय उसके आसपास पान, पाउच थूकने वाले प्रत्येक शख्स पर पांच सौ रुपए जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस जुर्माने की सूचना पटल पर प्रकाशित की जाए। उन्होंने कलेक्टोरेट के दूसरे माले पर एसपी कार्यालय से होकर कलेक्टोरेट में दूसरी ओर जाने वाले रास्ते को बंद करने के लिए बाउंड्रीवाल बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।