- Hindi News
- वृद्धजन दिवस पर शतायु बिस्मिल्लाह बाई का सम्मान
वृद्धजन दिवस पर शतायु बिस्मिल्लाह बाई का सम्मान
श्योपुर|शहर केवार्ड 19 इमामबाड़ा क्षेत्र में रहने वाली 120 साल की बिस्मिल्लाह बाई को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उधर बिस्मिल्लाह बाई के पोते सलीम बेग ने बताया कि परिवार के लोग उनकी बराबर देखभाल करते हैं। पिछले दिनों बिस्मिल्लाह बाई को बेटों द्वारा बेसहारा छोड़ने की बात मोहल्ले के लोगों ने उजागर की थी। जो सही नहीं है। उल्लेखनीय है कि शतायु पार बिस्मिल्लाह बाई को एक अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर गणराज सेवा समिति द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई है।