नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारी बैठक कल
श्योपुर| स्थानीयनिर्वाचन के तहत नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 की तैयारी हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 29 सितम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर ने बताया कि स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत नियुक्त नोडल अधिकारियों को दिए गए कार्यों की बैठक में समीक्षा की जाएगी।