पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां के पास डीएफओ की गाड़ी भैंस से टकराई, डीएफओ समेत दो घायल, इंदौर रैफर

बारां के पास डीएफओ की गाड़ी भैंस से टकराई, डीएफओ समेत दो घायल, इंदौर रैफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालसे मीटिंग कर श्योपुर लौट रहे डीएफओ एस के दुबे की गाड़ी बारां राजस्थान में भैंस से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में डीएफओ समेत दो लोग घायल हो गए। डीएफओ को इलाज के लिए बारां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीएफओ को बांरा अस्पताल से इंदौर के लिए रैफर किया गया है। श्योपुर डीएफओ एसके दुबे सोमवार सुबह सरकारी वाहन से भोपाल में विभागीय बैठक में शामिल होकर श्योपुर लौट रहे थे। बताते हैं कि बारां राजस्थान के पास हाईवे पर उनकी कार के सामने अचानक भैंस जाने के कारण दुर्घटना हो गई। हादसे में कार सवार डीएफओ श्री दुबे उनका चालक मनोहर बुरी तरह घायल हो गए। चालक मनोहर को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद डीएफओ चालक को बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने डीएफओ श्री दुबे को इंदौर के लिए रैफर कर दिया।