पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी ने उतरवाए खेतों में रखे 376 ट्रांसफार्मर

बिजली कंपनी ने उतरवाए खेतों में रखे 376 ट्रांसफार्मर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 हजार किसानों पर बकाया 18 करोड़ को वसूलने के लिए कंपनी ने की कार्रवाई।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

बिजलीवितरण कंपनी के अफसरों ने जिले में बकाया वसूली के लिए छेड़े गए अभियान के तहत किसानों पर सख्ती बरती है। यही वजह है कि बिजली कंपनी ने खेतों में रखे किसानों के 376 ट्रांसफार्मर सिर्फ उतरवा लिए हैं, बल्कि किसानों को बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। कंपनी ने संबंधित किसानों के कनेक्शन भी विच्छेद कर दिए हैं। बिजली कंपनी के मुताबिक 12 हजार किसानों पर 18 करोड़ से ज्यादा बकाया है।

मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बकाया बिल वसूलने के लिए अभियान छेड़ दिया है। पिछले एक पखवाड़े से चल रहे कंपनी के अभियान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर दिखा है। कंपनी के अफसरों ने बकाया बिल नहीं चुकाने वाले किसानों पर सख्ती दिखाते हुए उनके खेतों तक दस्तक दी है। ऐसे किसानों के खेतों में पहुंचकर अफसरों ने बिजली सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर तो उतरवा ही लिए हैं। साथ ही किसानों को बिल चुकाने के लिए नोटिस भी जारी किया है। अब तक कंपनी ने 376 ट्रांसफार्मरों को किसानों के खेतों से उतारकर कब्जे में लिया है और सभी कनेक्शन विच्छेद कर दिए हैं। कंपनी ने इन ट्रांसफार्मर को 25 से 100 प्रतिशत बकाया वसूली के बाद ही रिलीज करने का आदेश दिया है।

बिजली वितरण कंपनी के महाप्रबंधक जीके भरदया की मानें तो यह अभियान छेड़ना बेहद जरूरी हो गया था। उनके मुताबिक कई किसान तो ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन के बाद कंपनी को फूटी कौड़ी भी जमा नहीं की है। ऐसे किसानों के अब ट्रांसफार्मर उतरवाकर उन्हें बकाया चुकाने के लिए नोटिस दिए गए हैं।

किसानों के खेतों से उतरवाए ट्रांसफार्मर सब स्टेशन पर रखते कर्मचारी।

86 लाख बकाया, 22 लाख किसानों ने चुकाए

कंपनीने जिन 376 किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर उतरवाए हैं। उन पर तकरीबन 86 लाख रुपए बकाया है। कंपनी की कार्रवाई का सामना करने के बाद कई किसानों ने अपना बकाया बिल भी चुकाया है। 22 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा हो गए हैं।

30हजार लोगों पर 100 करोड़ बकाया

जिलेमें बिजली वितरण कंपनी का करीब एक अरब रुपए बकाया है। यह पैसा ज्यादातर किसान और घेरलू उपभोक्ताओं पर बकाया है। इसके अलावा व्यापारी सरकारी विभाग भी बिजली कंपनी के बकायादार हैं।

नोटिस दिए हैं

^हमनेकिसानों के