- Hindi News
- मंदिर जाने वाला रास्ता खराब, नपाध्यक्ष को बताई समस्या
मंदिर जाने वाला रास्ता खराब, नपाध्यक्ष को बताई समस्या
वार्ड 11 स्थित हनुमान मंदिर जाने वाला रास्ता खराब, श्रद्धालू होते हैं परेशान।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
शहरके वार्ड 11 स्थित हनुमान मंदिर मार्ग की दुर्दशा के चलते श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष मीरा गर्ग को समस्या से अवगत कराते हुए सीसी रोड बनाने की मांग की है।
वार्ड 11 मेंं सीप नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। लाथ वालों के मकान से लेकर हनुमान मंदिर तक पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील है। नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे। लेकिन मंदिर मार्ग पर कीचड़ पानी भरने से आवागमन दुश्वार हो रहा है।
गणेश गुप्ता, जुगल किशोर मेहरा, जीतेंद्र जागा, महावीर शर्मा, राजू पंडित, अजय जग्गा, मुकेश कौशिक ,संतोष जग्गा आदि ने नपाध्यक्ष को समस्या के मद्देनजर मंदिर मार्ग पर सीसी रोड बनाए जाने की मांग की है।