बाइक ने मवेशी को टक्कर मारी, दो घायल
श्योपुर|शिवपुरी-पाली हाईवेपर एक बाइक सड़क पर घूम रहे मवेशी से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राकेश पुत्र उमाशंकर श्रीवास्तव (35)निवासी किला श्योपुर मस्तराम पुत्र मोतीसिंह (35)निवासी वार्ड क्रमांक 08 श्योपुर बाइक पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। तभी रास्ते में भैंस से इनकी बाइक जा भिड़ी और युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस ने यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।