पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्त खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

नि:शक्त खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांगवर्ग के लिए जयपुर में हुए नेशनल ओलिंंपिक गेम में श्योपुर जिले के दो नि:शक्त खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। दोनों ही छात्र बायपास रोड पर संचालित ऊं सांई नि:शक्त सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में पढ़ते हैं।

सिद्धेश्वर महाराज विकलांग शिक्षा कल्याण समिति के अध्यक्ष रामधुन राठौर ने बताया कि एक सप्ताह तक जयपुर में चली विकलांग वर्ग की नेशनल ओलिंपिक प्रतियोगिता में नौ राज्यों के नि:शक्त खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उनमें श्योपुर के राहुल जाटव ने बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल और 200 मीटर लंबी दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। इसी प्रकार राकेश कुमार ने 100 और 200 मीटर की लंबी दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों ही छात्रों के गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर उनके कोच किरण माहौर, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र कुशवाह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।