- Hindi News
- जिपं की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26 को
जिपं की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26 को
श्योपुर|जिला पंचायतअध्यक्ष गुड्डीबाई की अध्यक्षता में 26 सितम्बर दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत श्योपुर के सभागार में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक होगी।अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत डीके मौर्य ने बताया कि बैठक में 8 जुलाई 2014 को आयोजित हो चुकी बैठक के बिंदुओं पर कार्रवाई के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही अगस्त माह के आय-व्यय का अनुमोदन किया जाएगा।