- Hindi News
- स्वच्छता मध्यप्रदेश अभियान के लिए बैठक कल
स्वच्छता मध्यप्रदेश अभियान के लिए बैठक कल
श्योपुर| कलेक्टरधनंजय सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान के तहत सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 22 सितम्बर दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभाकक्ष में होगी। अपर कलेक्टर डीके मौर्य ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां एवं समस्त गतिविधियों की जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिससे स्वच्छ मप्र अभियान की समीक्षा की जा सके।