पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \" किसानों को पहले खाद बिजली देें, फिर जश्न मनाएं\'

\" किसानों को पहले खाद-बिजली देें, फिर जश्न मनाएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |प्रदेश कांग्रेसकमेटी के सदस्य गिरिराज सिंह चौधरी ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा मनाए जा रहे कृषि महोत्सव को नौटंकी बताया है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेता श्री चौधरी ने एक प्रेस बयान में बताया कि किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे पहले भी किसान खरीफ के सीजन में फसलों की सिंचाई करने के लिए बिजली कटौती से त्रस्त हो चुके हैं। यही नहीं किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं। बैंकों से किसानों को केसीसी पर लोन मुहैया नहीं हो रहा है। इसके अलावा किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में भाजपा सरकारी मशीनी का दुरुपयोग कर जश्न मना रही है। यह किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।